इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। भीषण गर्मी के मद्देनज़र यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्मो पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने शीतल जल पिलाकर दोनों प्याऊ का उद्घाटन किया । प्लेटफार्म नंवर 1 पर भारत विकास परिषद द्वारा प्याऊ की शुरुआत की गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंवर 2/3 पर भारत विकास परिषद मित्र शाखा द्वारा भी निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया इस पहल के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- 14 रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की व्यवस्था यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी म...