भारत विकास परिषद ने रेलवे स्टेशन पर लगाया प्याऊ
इटावा औरैया, मई 9 -- इटावा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा पांचाल प्रान्त की महिला सदस्यों ने रेल यात्रियों के लिए निशुल्क शीतल जल सेवा शुरू की है। परिषद की ओर से लगभग 30 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर मई और जून दो महीने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन जल सेवा जारी रहती है । स्टेशन पर सफ़ाई का भी ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर महिला सदस्य इंदु कुलश्रेष्ठ, विमलेश शर्मा, प्रीति सक्सेना, मंजू देवी आनन्द, अर्चना दुबे, मधुलिका सक्सेना,पवन श्रीवास्तव के अलावा विवेक कुलश्रेष्ठ पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, सचिव नन्द कुमार यादव, सौरभ सक्सेना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.