प्रयागराज, मई 27 -- भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की ओर से बुधवार को मीरापुर स्थित हरि मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ के बाद आरती-पूजन और प्रसाद वितरित किया गया। संरक्षक नागेंद्र सिंह ने कहा कि परिषद संस्कार और संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पित है। अध्यक्ष वीपी गुप्ता, संयोजक रवि कुमार, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, आरपी शर्मा, मार्गदर्शक शिवनन्दन गुप्ता, केएल पुरवार, अमन राय, सुमन गुप्ता, पूनम अग्रवाल मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...