हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- भारत विकास परिषद की ओर से पर्यावरण संरक्षण व हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से देश भर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहे हैं। इसी के तहत बीते शुक्रवार को डॉक्टर हरिराम इंटर कॉलेज मायापुर मैदान में परिषद की मायापुरी शाखा के पदाधिकारीयों और विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति पौधरोपण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि पितृपक्ष में पौधरोपण का विशेष और आध्यात्मिक महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मायापुरी शाखा के अध्यक्ष सेवानिवृत कैप्टन विपिन जोशी ने कहा कि शिव पुराण व अन्य ग्रंथों के अनुसार पितृ पक्ष में पौधे लगाने से कुंडली का पितृ दोष शांत होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पौधरोपण...