रुद्रपुर, जनवरी 3 -- रुद्रपुर। भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा द्वारा विगत 25 वर्षों से निरंतर किए जा रहे गर्म वस्त्र एवं धन संग्रह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में बच्चों, वृद्धि एवं असहाय लोगों को सहायता प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद के सदस्यों ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सहयोग की अपील की, जिस पर क्षेत्र की जनता ने हृदय से सहयोग प्रदान किया। लोगों ने गर्म वस्त्रों के साथ-साथ धनराशि भी दान स्वरूप भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.