हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से एक होटल में होली मिलन सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वार्षिक चुनाव प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक कमल किशोर सिंघल के निर्देशन में सम्पन्न हुए। राजेश अग्रवाल को अध्यक्ष, हितेन्द्र उप्रेती को सचिव एवं आलोक सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शास्त्रीय व अर्ध-शास्त्रीय प्रस्तुतियां दी गईं। फूलों की होली भी खेली गई। संचालन गरिमा सिंघल एवं नीलम शर्मा ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष विनय खुल्लर, प्रांतीय संयोजक रश्मि जैन, संरक्षक दीपक माहेश्वरी सहित ममता खुल्लर, दीपक बिष्ट, जितेन्द्र देरोलिया, गोपाल पाल, नीरज शारदा, रजत गर्ग, अनुज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.