वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा का 42वां दायित्व ग्रहण समारोह 'आरोहण सेवा के शिखर पर' रविवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में हुआ। इसमें सत्र 2026-27 के लिए निशा त्रिपाठी अध्यक्ष, अनीता दुबे सचिव और अनिल कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व ग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया ने कराया। शाखा संयोजक (महिला सहभागिता) डॉ. पूनम जायसवाल, गतिविधि संयोजक सम्पर्क राजेश केशरी, गतिविधि संयोजक सेवा राकेश गुप्ता तथा गतिविधि संयोजक संस्कार राजीव श्रीवास्तव ने भी पदभार ग्रहण किया।विशिष्ट अतिथि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के तुलानात्मक धर्म दर्शन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी ने कहा कि सेवा परमो धर्म: सिद्धांत को अपनाते हुए भारत विकास परिषद अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। कार्...