रामपुर, मार्च 29 -- बिलासपुर। भारत विकास परिषद के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें सपन अग्रवाल को अध्यक्ष, जबकि सुनील कुमार जैन को सचिव चुना गया। बाद में नवनियुक्त पदाधिकारी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शनिवार की रात एक होटल में भारत विकास परिषद के सदस्य एकत्र हुए। जिसमें कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा रखा। बाद में नई कार्यकारिणी गठन के लिए राजेश सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए सपन अग्रवाल एवं सुनील गुप्ता का नाम प्रस्तावित रहा। जबकि सुनील गुप्ता ने स्वैच्छिक अपना नाम वापस लिया। जिसके चलते सपन अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित अग्रवाल व नितिन गर्ग का नाम प्रस्तावित रहा।...