मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद् की जिला शाखा की आम सभा रविवार को जवाहरलाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में हुई। इसमें 2026-27 के लिए नई कमेटी गठित की गई। इसका अध्यक्ष विनोद कुमार नन्दे को चुना गया। वहीं, सचिव आमोद कुमार ठाकुर बनाए गए। कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार को चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक विमल किशोर उप्पल थे। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें मधु चौधरी, आशा सिन्हा, ज्योति कुमारी शामिल हैं। मौके पर अमरनाथ प्रसाद, डॉ. नवनीत शांडिल्य, मनोज कुमार चौधरी, शेखर कुमार, विद्या भूषण वर्मा, डॉ. नवीन कुमार, शेखर कुमार मेहता, राजू गुप्ता, दिलीप कुमार चौधरी, संतोष कुमार बरनवाल, मनीष कुमार सोनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.