मोतिहारी, मार्च 19 -- रक्सौल । शहर के एक आवासीय परिसर में भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल की सत्र 2026-27 की नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने की। इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. पुतुल सिन्हा एवं प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख धीरा गुप्ता की मौजूदगी हुई। रक्सौल शाखा की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ व दोशाला से सम्मानित किया गया।बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रजनीश प्रियदर्शी को अध्यक्ष, सेवानिवृत्त डीएसपी नरेश कुमार को सचिव तथा सुनील कुमार को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.