बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा के सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों का चुनाव एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाने के बाद वंदे मातरम् से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता व प्रांतीय महासचिव डॉ. दम्पति कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ।शाखाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन सचिव डॉ. कृष्ण कुमार ने की। इस दौरान स्वागत गीत व प्रेरणा गीत डॉ. शिवा त्रिपाठी, अविनाश श्रीवास्तव व राजकुमार प्रजापति ने प्रस्तुत किया। प्रांतीय महासचिव ने पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित होकर सभी सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया के नियमों से अवग...