मेरठ, अगस्त 21 -- विद्यार्थियों में जगेगी देश के इतिहास और संस्कृति की अलख भारत विकास परिषद की ओर से देश के विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, इतिहास और समृद्ध विरासत के प्रति ज्ञान और गौरव की भावना जागृत करने के लिए 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रान्तीय अध्यक्ष सरल माधव ने एक प्रेस वार्ता में इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।सरल माधव ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी- जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12)। प्रारंभिक चरण में दोनों वर्गों की लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसके बाद विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों के बीच शाखा स्तर पर मौखिक प्रश्नमंच मुकाबला होगा। शाखा स्तर पर विजयी टीमें प्रान्त स्तर (कंप्यूटर के माध्यम से), फिर क्षेत्र स्तर...