भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता में 200 बच्चे हुए शामिल
कोडरमा, सितम्बर 9 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारत को जानो लिखित प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। परीक्षा में 200 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा के दौरान बच्चों ने ओएमआर शीट के माध्यम से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा में शामिल सभी बच्चों की ओएमआर शीट को जांच व आगे की प्रक्रिया के लिए भारत विकास परिषद, झारखंड उत्तर प्रांत को भेजा जाएगा। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक के रूप में छोटेलाल पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शाखा के सक्रिय सदस्य अजय अग्रवाल ने ऑब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.