भारत विकास परिषद की भारत को जानो परीक्षा में 600 बच्चे हुए शामिल
कोडरमा, अगस्त 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन कोडरमा जिले के सात स्कूलों में आयोजित किया गया। परीक्षा में लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट के माध्यम से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा की सभी ओएमआर शीट को झारखंड उत्तर प्रांत भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए परीक्षा नियंत्रक के रूप में छोटेलाल पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई।परीक्षा को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त ऑब्जर्वर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा डीएवी स्कूल में छोटेलाल पांडेय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.