हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा एक होटल में होली मिलन सहभोज एवं वार्षिक चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिक चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक कमल किशोर सिंघल के निर्देशन में सम्पन्न हुई, जिसमें राजेश अग्रवाल को अध्यक्ष, हितेन्द्र उप्रेती को सचिव एवं आलोक सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शास्त्रीय व अर्ध-शास्त्रीय प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में फूलों की होली के साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया। संचालन गरिमा सिंघल एवं नीलम शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विनय खुल्लर, प्रांतीय संयोजक रश्मि जैन, संरक्षक दीपक माहेश्वरी सहित ममता खुल्लर, दीपक बिष्ट, जितेन्द्र देरोलिया, गोपाल पाल, नीरज शारदा, रजत गर्ग, अनुज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.