रुद्रपुर, अगस्त 23 -- गदरपुर, संवाददाता। नगर के एक हॉल में भारत विकास परिषद के प्रांतीय स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी भारत विकास परिषद की गदरपुर शाखा ने की। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ भारत माता और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा और गदरपुर शाखा के सचिव डॉ. विप्रजीत (सोनू) विश्वास ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की विशेषताएं समारोह में परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों, शाखा सदस्यों, बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न ...