कन्नौज, मई 4 -- भारत विकास परिषद, पांचाल प्रांत की मुख्य शाखा कन्नौज की नवगठित कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश नारायण दुबे की उपस्थिति रही, जबकि प्रांतीय सचिव आलोक रायजादा ने अध्यक्ष आकाश जैन, सचिव नलिन मिश्रा और कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर विधिवत दायित्व ग्रहण कराया। समारोह के दौरान जिला समन्वयक राकेश दुबे ने नवागंतुक सदस्यों को परिषद की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों से अवगत कराया। वहीं प्रांतीय वित्त सचिव निशंक जैन एडवोकेट ने परिषद द्वारा पूर्व वर्षों में किए गए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। नव नियुक्त अध्यक्ष आकाश जैन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.