एटा, मार्च 9 -- रविवार को चिंता हरण सत्संग भवन में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संगठन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मनीष पिडारा अध्यक्ष एवं श्याम बिहारी तिवारी सचिव बनाये गये। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण करायी गई। होली मिलन समारोह में संगठन पुर्नगठन प्रक्रिया में कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल, महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना गुप्ता सहित नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। होली मिलन समारोह का शुभारंभ गुंजन बंसल ने दीप जलाकर किया। संचालन ठाकुरदास पालीवाल ने किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता सेवा सिंह छाबड़ा ने बताया कि होली मिलन समारोह में वृंदावन की रास मंडली ने सुंदर झांकियां से रास रचायी। नगर के ठाकुरदास पालीवाल ने भजन प्रस्तुत किया। उसके बाद जमकर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान सेवा सिंह छाबड...