भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा द्वारा योग शिविर का शुभारंभ
हापुड़, जून 18 -- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को भारत विकास परिषद् विकास रत्न शाखा द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष बिशन दयाल गोयल, शाखा सचिव डॉ. सतीश वर्धन, शाखा कोषाध्यक्ष आशीष सिंघल और योग शिक्षक सुशील अग्रवाल ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग शिक्षिका मणिका मित्तल ने साधकों को भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, शलभासन, उत्तानपादासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन और सिंहासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। सुशील अग्रवाल ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। डॉ. सतीश वर्धन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि पतंजलि द्वारा बताए गए योगासन और मुद्राएं मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।शिविर में सीमा गर्ग, शीतल वर्धन, मोनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.