हापुड़, जून 2 -- भारत विकास परिषद्, विकास रत्न शाखा पिलखुवा द्वारा आयोजित आठ दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष बिशन दयाल गोयल, शाखा सचिव डॉ. सतीश वर्धन, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघल, महिला सहभागिता संयोजिका सीमा गर्ग, प्रांतीय प्रभारी छात्र कल्याण रेखा गोयल, जिला कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी मित्तल, अर्चना गोयल, शीतल वर्धन, सरिता सिंघल, मोनिका शर्मा, नलिनी सिंह, रश्मि गुप्ता, चेतना कंसल एवं रचना गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम् का गायन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक विपिन कंसल रहे। बच्चों ने सीखे संस्कार, मंत्र, नृत्य और व्यक्तित्व विकास के गुर शिविर में नलिनी सिंह ने नृत्य, यशिका गोयल ने जुम्...