भारत विकास परिषद् की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
बोकारो, मई 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद् की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सेक्टर 4 स्थित मंगलम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया। निवर्तमान अध्यक्ष ललित वर्मा द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में अनीता सिन्हा (अध्यक्ष), तनुजा प्रिया (सचिव) व ओम प्रकाश वर्णवाल (कोषाध्यक्ष)को विधिवत दायित्व ग्रहण व शपथ दिलाई गई। नव-निर्वाचित अध्यक्षा अनीता सिन्हा ने भारत विकास परिषद् के संपर्क, सहयोग, संस्कार व सेवा के मूल मंत्र को दोहराते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की व संगठन को और अधिक सशक्त व गतिशील बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नव-निर्वाचित सचिव तनुजा प्रिया ने सभी सदस्यों के सहयोग से परिषद् को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.