भारत विकास परिषद् की ओर से समूह ज्ञान प्रतियोगिता
धनबाद, अक्टूबर 1 -- भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को आईआईटी आईएसएम के गोल्डन जुबली हॉल में अंतर-स्कूल समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह स्कूलों ने हिंदी और संस्कृत में प्रस्तुतियां दीं। संस्कृत गायन में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर (अशोक नगर) प्रथम, डीवाई पाटिल द्वितीय और सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी गायन में मॉन्टफोर्ड एकेडमी (आमाघाटा) ने पहला, सेंट जेवियर इंटरनेशनल ने दूसरा और राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों के संयुक्त अंकों के आधार पर ओवरऑल विजेता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर बना। यह टीम चार अक्टूबर को हजारीबाग में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मौके पर रमेश रिटोलिया, सोमनाथ प्रूथी, दीपक गुप्ता, पवित्र तुलस्यान, अजय प्रसाद, किशन गोयल, संजय अग्रवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.