उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। भारत विकास परिषद चंद्रशेखर आजाद शाखा ने लखनऊ बाईपास स्थित होटल में होली मिलन समारोह किया। जिसमें जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन व नवीन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। जिसके बाद सचिव आशीष शुक्ला ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें निशांत शुक्ला को अध्यक्ष, विनय यादव को सचिव वआशीष बाजपेयी को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष केजी अग्रवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांति मोहन गुप्ता, राकेश सिंह, रामचंद्र गुप्ता, भानू प्रताप सिंह, श्रीकांत शुक्ला, संयोजिका निम्मी अरोरा, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.