नई दिल्ली, जुलाई 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विकास का रास्ता अपनाता है, विस्तारवाद का नहीं। इंडोनेशिया दौरे के दौरान मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। प्रधानमंत्री का ये बयान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के विस्तारवादी रवैये को लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ती चिंताओं के बीच आया है। प्रधानमंत्र मोदी ने कहा कि इंडिया, इंडोनेशिया और इंडियन ओसन ये नाम अपने आप में दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और वरिष्ठ मंत्रियों सहित सांसदों की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच संबंधों को और बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भारत के 140 करोड़ लोग और इंडोनेशिया के 29 करोड़ नागरिक मिलकर साझा समृद्धि के लिए आगे बढ़ेंगे त...