रांची, मार्च 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और मध्य पूर्व के देशों में अस्थिरता का असर वहां रह रहे झारखंड के प्रवासी मजदूरों और परिवारों पर दिख रहा है। तनावपूर्ण हालात के बीच राज्य सरकार द्वारा स्थापित 'प्रवासी मजदूर कंट्रोल रूम' को मदद के लिए शिकायतें लगातार मिल रही हैं। मंगलवार दोपहर तक कुल 82 लोगों ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया। इसमें से 52 लोगों ने औपचारिक रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराई। मध्य पूर्व के लगभग सभी प्रमुख देशों में फंसे झारखंड के नागरिकों ने अपनी चिंता जाहिर की है। मदद मांगने वालों में केवल दिहाड़ी मजदूर ही नहीं, पर्यटक और वहां बस चुके परिवार भी शामिल हैं।टिकट कैंसिल और वीजा एक्सपायरी ने बढ़ाई मुसीबतप्रवासियों ने भारत वापसी की राह में कंट्रोल रूम को कई तकनीकी व आर्थिक बाधाओं का जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.