फतेहपुर, मार्च 15 -- बिंदकी। कांशीराम की जयंती सपाईयों ने पीडीए दिवस के रूप में मनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि की कांशीराम सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक परिवर्तन के महान योद्धा थे उन्होंने पूरा जीवन अनुसूचित समाज के उद्धार के लिए अर्पित कर दिया था। ऐसे महान व्यक्तित्व को देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। क्षेत्र के फिरोजपुर में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, शिव शंकर यादव, सुधीर यादव, अनिल लोधी, सोहेल जिया कुरैशी, महंगू निषाद, राकेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.