भारत रत्न राजीव गांधी को किया नमन
बरेली, मई 22 -- भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजीव गांधी स्टडी सर्कल की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर विचार प्रस्तुत किये। गोष्ठी सर्किल के जोनल कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने कहा की राजीव गांधी ने बहुत कम आयु व समय में देश को जिन ऊंचाइयों पर पहुंचाया वह कोई साधारण कार्य नहीं। मंडल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कहा आज जो युवा 18 वर्ष की आयु में वोट डालने का अधिकार मिला है वह राजीव गांधी की ही देन है। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर गुफरान खान, अलका मेहरोत्रा, अख्तर खान, नीलिमा, निहारी, अनुराधा, अनुष्का व सबा समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया रक्तदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.