भारत रत्न राजीव गांधी के 82वें जन्मदिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम
मोतिहारी, अगस्त 20 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्सौल प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिकेश कुमार ने की। शहर के सुंदरपुर लेप्रोसी अस्पताल के सभागार परिसर में दर्जनों फलदार वृक्ष लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अखिलेश दयाल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का देश के विकास में अतुलनीय योगदान है। युवा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। उनका मानना था कि देश की प्रगति में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है।मौके यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.