मथुरा, दिसम्बर 25 -- मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। जगन्नाथपुरी स्थित कार्यालय पर अध्यक्षता करते हुए पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, दिवाकर आचार्य, कमल शर्मा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान अध्यक्ष द्वारा दोनों विप्र हस्तियों का भारत के निर्माण में योगदान को याद किया गया। पुष्पांजलि समारोह में रामगोपाल शर्मा, लोकेंद्रनाथ कौशिक, दिलीप पांडे, मुरारी लाल शर्मा, ललित स्वामी, इंजीनियर जयप्रकाश मैथिल, अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र स्वरूप शर्मा, पंडित राजेश आचार्य आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.