हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर माधो राम के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रो राजेश रंजन, प्रदेश सचिव संजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष बबलू कुमार पासवान, केंद्रीय सचिव राजू रवि, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य जागेश्वर मुंडा, लालदेव चौधरी, पवन कुमार चौधरी आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में सबसे पहले बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर माधो राम ने कहा बाबा साहब के बताए गए मार्ग शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को आत्मसात कर ...