झांसी, दिसम्बर 6 -- संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 70 वें परिनिर्वाण दिवस पर भाजपाइयों ने सुधीर सिंह जिलाध्यक्ष झांसी महानगर के नेतृत्व में कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुधीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब सर्व समाज के सच्चे हित चिंतक थे। उन्होंने सदैव शोषितों, पिछड़ों एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समान अधिकार और समान भागीदारी की वकालत की। उन्होंने समाज को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने के अनेकों प्रयत्न किए। अपने जीवन काल में उन्होंने सदैव समाज में फैली विषमताओं, छुआछूत, जातिवाद आदि कुरीतियों को मिटाने में अपने जीवन को समर्पित किया। भारत के संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान के लिए सारा भारत वर्ष सदैव उनका ऋणी रहेगा। आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.