मधेपुरा, दिसम्बर 3 -- मधेपुरा निज संवाददाता देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मनाई गई। बीएनएमयू में राजेंद्र बाबू की जयंती पर श्रंद्धाजलि समारोह का आयोजन किया गया। कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सेवा एवं सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम एवं संविधान- निर्माण में महती भूमिका निभाई। उन्हें भारतीय जनमानस ने देशरत्न और भारत सरकार ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा। कुलसचिव ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान से सीख लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। वे कांग्रेस अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.