देहरादून, जुलाई 27 -- रामेश्वरम (तमिलनाडु)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, "मिसाइल मैन" एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय स्मारक में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी तथा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने डॉ. कलाम के परिजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के इस महान सपूत को नमन किया तथा उनके आदर्शों, सादगी, राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और युवाओं के प्रति उनकी प्रेरणादायी सोच को स्मरण किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा,...