एटा, मई 31 -- जनसेवा दल के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सविता के नेतृत्व में रविवार को सविता सेन नंद समाज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा शहर के अंदर स्थापित करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। लंबे समय से मांग चली आ रही है। ज्ञापन सौंपने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ों एवं गरीबों के मसीहा थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया था। सविता सेन नंद समाज एवं पिछड़े समाज ने प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी है। बताया कि काफी समय में शहर में प्रतिमा स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन देने वालों में विक्रांत माधौरिया, संजीव श्रीवास्तव,डॉ. अनिल सविता, सुघड पाल सविता, पूनम राजोरिया, मुकेश राजोरिया, राजकुमार सविता, कैलाश सविता, गीतेश ...