मधुबनी, जनवरी 24 -- फुलपरास। अनुमंडल मुख्यालय में कई अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। स्थानीय लोहिया आश्रम में पूर्व विधायक राम कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समता जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्व कर्पूरी ठाकुर जीवनपर्यन्त समाजवादी बने रहे और निरंतन सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक गैरबराबरी के खिलाफ गरीबों,दबे कुचले शोषितों पीड़ितों के मुखर आवाज बन कर अलख जगाते रहें वे प्रवक्ता ही नहीं बल्कि गरीबों के असली आदमी थे। वहीं उन्होंने बताया कि आज की राजसत्ता सुख सुविधा सहूलियत और साधन बन गया है जबकि पूर्व में राजसत्ता जनसेवा, समाजसेवा, समर्पण व चरित्र निर्माण का माध्यम था। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.