हरिद्वार, मई 29 -- श्रीजाट महासभा की ओर से गुरुवार को सिंहद्वार के घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई। जाट समाज के लोगों ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर डीके चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों में अनेक कार्य किए। वह सच्चे किसान हितैषी थे।उनकी कृतज्ञता को किसान कभी भी नहीं भुला सकते हैं। प्रो. सोहन पाल आर्य ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के अंदर किसान हित की भावना कूट-कूट कर भरी थी। चौधरी साहब ने किसानों के हित में जमीदारी उन्मूलन कानून तथा चकबंदी कानून बनाया गया। इससे किसानों को काफी लाभ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.