गढ़वा, जनवरी 24 -- धुरकी, प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय, पिछड़ों और दलितों के सशक्त नेता सह भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जयंती समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नारेबाजी भी की। बिनोद ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, पिछड़े और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वह सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.