बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर 25 दिसंबर को विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के प्रथम तल स्थित यूनियन सभागार में कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरु होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के अतुलनीय योगदान, उनके विचारों एवं व्यक्तित्व को स्मरण करना है। इस अवसर पर उनके जीवन, कृतित्व और देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला जाएगा। कुलसचिव हरीश चंद ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना योगदान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...