भारत रक्षा मंच ने नई जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- हल्द्वानी। भारत रक्षा मंच के तत्वावधान में 'मुखर हिंदू-प्रखर राष्ट्र' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेनू शरण ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर और सत्यवान बिरला का स्वागत कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। डॉ. रेनू शरण ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को नमन किया। सूर्यकांत केलकर ने सनातन संस्कृति और हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में नई जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। रीतू अग्रवाल को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, दिव्या कौटियाल को संगठन मंत्री और कमला बिष्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। :
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.