महाराजगंज, फरवरी 23 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम भडसरवा निवासी दीनदयाल मद्धेशिया इन दिनों अपने साहस और संकल्प के बल पर संपूर्ण भारत यात्रा पर निकले हुए हैं। वह निजी दोपहिया वाहन से 365 दिनों में 25 हजार किलोमीटर की यात्रा का लक्ष्य लेकर 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम सहित देश के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। अपनी बाइक पर कुशीनगर नाम अंकित कर वे पूरे देश में जिले का नाम रोशन करने का प्रयास कर रहे हैं। दिन दयाल मद्धेशिया ने कहा कि उनका उद्देश्य न सिर्फ धार्मिक स्थलों का दर्शन करना है, बल्कि देश की विविधता, संस्कृति और एकता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में स्थानीय लोगों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। उनके इस जज्बे और हौसले की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.