हरदोई, मार्च 21 -- हरदोई। शहर में आरआर इंटर कॉलेज के सामने स्थित भारत मोटर गैरेज में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग विकराल हो गई। गैराज के अंदर रखा फर्नीचर, महंगे उपकरण तथा एक मैजिक गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गैराज मालिक फहीम मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव के नेतृत्व में दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से गैराज में रखा सामान जलने के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल और स्थानीय पुलिस मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.