नई दिल्ली, फरवरी 9 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो, इसको लेकर आईसीसी हर संभव प्रयास कर रहा है। रविवार 8 फरवरी को इस सिलसिले में आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से मिलने लाहौर पहुंचे। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है, इस मुद्दे को लेकर गद्दाफी स्टेडियम में बैठक हुई। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस मीटिंग के दौरान आईसीसी को घेरने की कोशिश की। IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने 3 तो बांग्लादेश ने 2 शर्तें रखी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की यह शर्तें कहीं उन्हें खुद ही ना महंगी पड़ जाएं। यह भी पढ़ें- पाक ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के ...