भारत में 96 फीसदी कर्मचारी एआई कर रहे नियमित उपयोग
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- भारत में एआई का बढ़ता इस्तेमाल दफ्तरों में काम करने का तरीका तेजी से बदल रहा है और इसमें एआई की भूमिका लगातार बढ़ रही है। भारत में 96 फीसदी कर्मचारी रोजाना या सप्ताह में दो से तीन बार एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के नौ देशों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, एआई की मदद से भारतीय कर्मचारियों का हर हफ्ते औसतन 15 घंटे का समय भी बच रहा है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। यह रिपोर्ट बीसीजी के दूसरे सालाना एपैक एआई एट वर्क सर्वे पर आधारित है। इस सर्वे में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के नौ देशों के कुल 6,349 कर्मचारियों को शामिल किया गया। इन देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड शामिल हैं। इस सर्वे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.