नई दिल्ली, अगस्त 19 -- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की घुसपैठ की खबरों को खारिज कर दिया है। बुधवार को उन्होंने कहाकि हाल-फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ है। भारतीय क्षेत्र को घेरा नहीं गया है। भारतीय सेना और इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस ने सीमा पर गश्त को काफी मजबूत किया है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश में लोंगजू के पास चीन की बढ़ती गतिविधियों की खबरों पर चिंताओं का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहाकि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन द्वारा बनाई गई एक गांव जैसी बस्ती उस जमीन पर स्थित है जिस पर 1959 में चीन ने कब्जा कर लिया था। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि चीनी सेना ने हमारे गांव पर कब्जा नहीं किया है। उन्होंने कहाकि यह क्षेत्र लंबे समय से विवादित है क्योंकि एलएसी का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है।1959 से ही है ऐसा किरेन रिजिजू के मुताब...