नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राशिद खान ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे अब भारतीय सरजमी पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने यह उपबल्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही हासिल की। वे अब 50 विकेटों के साथ भारत में टी-20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। राशिद खान ने भारतीय सरजमीं पर अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24 पारियां खेली हैं, जिसमें 50 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट और औसत भी बेहद शानदार रहा है। भारतीय सरजमीं पर सबसे क्रिकेट के सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूच...