नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- सिट्रोन इंडिया की नवंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। उसके लिए हर बार की तरह C3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। कंपनी की 100 में से करीब 70 लोग C3 को खरीद रहे हैं। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 4.80 लाख रुपए है। हालांकि, अक्टूबर की तुलना में कंपनी की मंथली सेल्स गिर गई। दरअसल, कंपनी ने अक्टूबर में कुल 1,426 यूनिट बेची थीं, जो नंवबर में घटकर 1,224 यूनिट हो गईं। कंपनी के लिए C5 एयरक्रॉस का खाता एक बार फिर नहीं खुला। कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मॉडल eC3 भी शामिल है। चलिए एक बार कंपनी के सेल्स ब्रेकअप पर नजर डालते हैं। सिट्रोन इंडिया के मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो C3 की नवंबर 2025 में 861 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2025 में इसकी 897 यूनिट बिकी थीं। बेसा...