नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारत के ऑटो बाजार में फरवरी 2026 के दौरान कार बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। नए आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन 25% से ज्यादा बढ़कर 3,82,812 यूनिट तक पहुंच गए। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा करीब 3,05,841 यूनिट था।हालांकि, जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री के बाद फरवरी में थोड़ी गिरावट देखी गई, क्योंकि जनवरी में कुल 4,98,638 कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसके बावजूद सालाना आधार पर बाजार में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये कार, फरवरी में फिर बनी नंबर-1मारुति सुजुकी फिर बनी नंबर-1 भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने फरवरी 2026 में भी बाजार में अपना दबदबा कायम रखा। कंपनी क...