नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए निर्णायक वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही रोहित ने भारतीय सरजमीं पर अपने 100 वनडे मैच पूरे कर लिए। इसके साथ ही वे उस एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज पहले से मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस होम सीरीज में उनका बल्ला भले ही कुछ खास नहीं चला और उन्होंने तीन मैचों में केवल 20.33 के औसत से 61 रन बनाए, लेकिन घरेलू मैदानों पर उनका ओवरऑल रिकॉर्ड काफी बेहतर है। भारतीय सरजमीं पर रोहित ने 100 मैचों की 99 पारियों में उन्होंने 55.75 के शानदार औसत से कुल 5074 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.