नई दिल्ली, जनवरी 8 -- वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित कच्चा तेल भंडार है। यह सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों से भी अधिक है। वहीं, वेनेजुएला दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 3.15 रुपये है यानी भारत में एक कप की चाय की कीमत जहां 10 रुपये है, इसमें 3 लीटर पेट्रेल आ जाएंगे। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक इससे सस्ता पेट्रोल केवल ईरान (2.57 रुपये) और लीबिया ( 2.49 रुपये) में है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के अनुसार, वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल कच्चे तेल का विशाल भंडार है, जो दुनिया के कुल भंडार का लगभग पांचवां हिस्सा है। वेनेजुएला के ओरिनोको बेल्ट वाले क्षेत्र में अधिकांश तेल है, 55,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है। डीजल बनाने के लिए सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.