नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सुज़ुकी ने इंडोनेशियाई बाजार के लिए नई XL7 से पर्दा उठा दिया है। यह मॉडल भारतीय बाजार के लिए भी अहम है, क्योंकि यह लोकल मार्केट में आने वाली XL6 फेसलिफ्ट की एक झलक है। इसमें अंदर और बाहर कई बदलाव किए गए हैं, जबकि इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन वही रखे गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने 7-सीटर पोर्टफोलियो में जल्द ही लग्जरी XL7 जोड़ सकती है। XL का मतलब एक्स्ट्रा लार्ज होता है। वहीं, ये XL6 को भी रिप्लेस कर सकती है। ग्लोबल मार्केट में ये मॉडल पहले से मौजूद है। अब सुजुकी ने 2026 बैंकॉक इंटरनेशनल मोटर शो में इसका एक स्पोर्टियर वर्जन पेश किया है। XL7 में गजब का लुक और बहुत सारी एक्सेसरीज देखने को मिलती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अपनी ही अर्टिगा के साथ टोयोटा रुमियन, टोयोटा इनावो, हुंडई अल्काजार जैसे मॉडल से ...